बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर बीकानेर में राष्ट्रवादी समागम कार्यक्रम
बीकानेर। बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर सामाजिक समरसताा को बढ़ावा देने के लिए बीकानेर के रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुए राष्ट्रवादी समागम कार्यक्रम में संविधान प्रेमियों का जोश व उत्साह देखते ही बन रहा था।
आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल का सेना के सेवानिवृत अधिकारी ने साफा, शॉल ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। बता दें कि बाबा साहेब की जयंती के मौके पर कल सामाजिक एकता व संकल्प रैली का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में छायां के लिए शामियानों की व्यवस्था की गई। राष्ट्रवादी समागम कार्यक्रम में बीकानेर सहित आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। राष्ट्रवादी समागम कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री मेघवाल सहित वक्ताओं ने बाबा साहेब के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके संविधान निर्माण, देश व दलितों के उत्थान में योगदान को याद किया।









No comments