श्रीहनुमान जयंती: मंदिरों में जयश्री राम की गूंज, महाआरती, उमड़े श्रद्धालु
बीकानेर। देशभर में आज श्रीहनुमान जयंती मनाई जा रही है। इसको लेकर श्रीहनुमान मंदिर जय श्रीराम के जयकारों से गुंजायमान है। श्रीहनुमान मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया है। वहीं श्रीहनुमानजी की मूर्तियों को विशेष रुप से श्रृंगारित किया गया है। बीकानेर में अलसुबह से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का शुरू हुआ सिलसिला अनवरत जारी है।सालासर, पुनरासर, बीकानेर में बजरंग धोरा धाम स्थित श्रीहनुमान मंदिरों में महाआरती, महाजोत, महा प्रसादी सहित अनेक कार्यक्रम हो रहे है। सुन्दर काण्ड के पाठ व हनुमान चालीसा के पाठ हुए। इस दौरान मंदिर में पैर रखने के तक की जगह नहीं थी। मंदिर पूरी तरह से भक्तों से अटा रहा।












No comments