अभी-अभी हुआ हादसा: पेड़ टूटकर गिरा, बिजली के तारों में टकराने से धमाके की आवाज, मची अफरा-तफरी
बीकानेर। बीकानेर के सादुल सिंह सर्किल पर पेड़ टूट के गिरा बिजली के तारों के आपस में टकराने से जोरदार धमाके की आवाज हुई। जिसकी वजह से बड़ा हादसा होते–होते टल गया।
मिली जानकारी के मुताबिक सार्दुल सिंह सर्किल रोड पर एक पेड़ अचानक टूटकर बिजली के तारों पर गिरा। जिसकी वजह से तारों के आपस में टकराने से जोरदार आवाजों के साथ स्पॉर्किंग होने की वजह से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
वहां से आम राहगीर गुजर रहे थे, लेकिन बड़ी दुर्घटना का शिकार होते होते बच गए। मौके पर भाजपा युवा नेता श्याम मोदी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचित किया एवं
मौके पर टीम पहुंचकर लाइट को पुन:चालू करने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर यातायात पुलिस कर्मियों ने तार रोड पर गिर जाने से एकतरफा यातायात थोड़ी देर के लिए बंद व्यवस्था को सुचारू करवाया।




No comments