ब्रेकिंग न्यूज़

*आनंदम प्रोजेक्ट के तहत चलाया जागरूकता अभियान*सब एडिटर सौरभ सैनी की रिपोर्ट

सेठ बीजेएस रामपुरिया राजकीय विधि महाविद्यालय द्वारा आनंदम प्रोजेक्ट के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया जिसके अंतर्गत सभी दुकानदारों तथा ग्राहकों को भावी
 अधिवक्त साथियों द्वारा प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र की परिकल्पना से जागरूक किया गया तथा उन्हें यह बताया गया कि प्लास्टिक हमारे जीवन के लिए हानिकारक होता है ।
तथा इसे वापस खत्म नहीं किया जा सकता जो कि हमारे प्रकृति के लिए नुकसानदायक है और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चीजों को बढ़ावा देता है जिससे प्राकृतिक सामान्य करण खत्म होता जा रहा है 
और यह मानव जाति के अस्तित्व के लिए भी भविष्य में खतरा बन सकता है अतः उसके अल्टरनेट के रूप में कपड़े के थैले कुल्हड़ आदि के प्रयोग की सलाह दी गई.
प्रभारी प्रोफेसर. महोदय ने यह बताया कि यह कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं जिससे कि समाज में जागरूकता पहले तथा छात्रों का भी सर्वांगीण विकास हो और
 वह कानून का सामान्य जीवन में प्रयोग करना भी सीखें इस कार्यक्रम को सभी दुकानदारों ने भी सराहा और इस कार्यक्रम की तारीफ की सिटी एक्सप्रेस की तरफ से एडिटर विजय कपूर तथा सब एडिटर सौरभ सैनी ने इस जागरूकता अभियान  के लिए शुभकामनाएं दी। 

No comments