ब्रेकिंग न्यूज़

पीबीएम अस्पताल मे डीसीसी जिला निशुल्क दवा केंद्र व शीतल जल प्याऊ निर्माण का भूमि पूजन

मोहम्मद जब्बार/city express news/बीकानेर
बीकानेर। गुरुवार को बीकानेर में पीबीएम अस्पताल  में डाइबिटीज़ विंग के पास भाजपा देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत द्वारा अपने माता पिता स्व. गौरा देवी व स्व.जोधाराम जी सारस्वत की स्मृति में प्रस्तावित (डी सी सी) जिला
 नि:शुल्क दवा वितरण केंद्र व शीतल जल प्याऊ के निर्माण के हेतु भूमि पूजन किया गया, जिसमें निःशुल्क दवा वितरण की सुविधा मरीजो के लिए 24 घण्टे उपलब्ध होगी, जिसमे एस.पी.  मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. मोहम्मद सलीम,
 पीबीएम अधीशक डॉ. पी के सैनी, ट्रॉमा सेंटर इंचार्ज डॉ. बी. एल. खजोटिया, डॉ. गुजन सोनी, डॉ. कपिल पारीक, डॉ. एल. के. कपिल, , डॉ. अशोक परमार एवं भाजपा जिला महामंत्री कुम्भनाथ सिद्ध व जिला परिषद सदस्य सुभाष कमलिया ,सत्यनारायण तावणीयां, परमेश्वर सारस्वत,
 गोपीकिशन ओझा, नरेश मोट, बिरजू उपाध्याय, विमला उपाध्याय, नरेश सारस्वत, शिव गुरावा, रामनिवास खान्तड़िया एवं समाजसेवी प्रबुद्धजन मौजूद रहे ।
समाजसेवी मनोज सारस्वत ने बताया कि यह जनकल्याण कारी निर्माण सेवाकार्य ताराचंद  सारस्वत द्वारा जनहितार्थ को देखते हुए करवाया जा रहा है जिससे सभी मरीजो को इन सुविधाओं का लाभ सीधे तौर पर होगा ।

No comments