फड़बाजार के बाद अब केईएम रोड की बारी, फुटपाथ पर हटाया अतिक्रमण, समझाइश
बीकानेर। नगर निगम प्रशासन की ओर से फड़बाजार में अतिक्रमण हटाने के बाद अब कभी संकरा रहने वाला फड़बाजार खुला-खुला सा नजर आ रहा है।
बीकानेर में फड़बाजार के बाद बुधवार को केईएम रोड का नम्बर लिया। केईएम रोड स्थित दुकानों फुटपाथ पर सामान लगाने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की।
पुलिस ने केईएम रोड पर दुकान-दुकान पहुंचकर दुकानदारों को अपना सामान दुकान के अन्दर रखने के लिए समझाइश करते हुए आगे से सामान को जब्त करने की चेतावनी दी।




No comments