ब्रेकिंग न्यूज़

रानीबाजार अण्डरब्रिज की कवायद तेज, आज फिर प्रशासन ने अतिक्रमण हटाए


बीकानेर। बीकानेर में स्वीकृत व लम्बे समय से अटके रानीबाजार अण्डर ब्रिज की कवायद फिर से तेज हो गई है। बता दें कि स्वीकृत होने के बाद बीकानेर के रानीबाजार अण्डर ब्रिज को बनाने के लिए ब्लॉक्स भी बनकर तैयार है। चूंकि इसके लिए केन्द्र सरकार व रेलवे की स्वीकृति आवश्यक है।
ऐसे में यह अण्डरब्रिज केवल स्वीकृत समय ही बनाया जाना संभव है। इसको लेकर प्रशासन ने अण्डर ब्रिज बनाने के लिए रोड़ा बने अतिक्रमण के खिलाफ कवायद तेज कर दी है। जिसके चलते अण्डर ब्रिज के जल्द बनने की अटकलों को बल मिला है।
 मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को पुलिस व नगर निगम प्रशासन ने रानीबाजार अण्डरब्रिज के बीच रोड़ा बने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की है। नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण चिह्नित कर दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने की मोहलत दी है। 
ऐसे में जब पुलिस व निगम की टीम मौेके पर पहुंची तो कई दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर बने छप्पर को हटाते हुए नजर आए तो कुछ के खिलाफ निगम की ओर से कार्रवाई कर अतिक्रमण को हटाया गया।









 

No comments