ब्रेकिंग न्यूज़

शास्त्री नगर वीर हनुमानवाटिका में हनुमानजी के प्राकृट्यदिवस पर सचेतन झांकियों के साथ सुन्दरकांड

बीकानेर, 16 अप्रेल। राम भक्त हनुमानजी के प्राकृृट््य दिवस पर शनिवार को शास्त्री नगर की श्री वीर हनुमान वाटिका मंे सचेतन झांकियों के साथ सुन्दरकांड व भक्ति संगीत संध्या और प्रतिमा के चिताकर्षक श्रृृंगार और प्रभावी रोशनी की सजावट को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ ने मेले का रूप् ले लिया । मंदिर के पास पुष्पमाला, प्रसाद तथा बच्चों के खिलौनों आदि की अनेक दुकानें लगी थीं।
शिवबाड़ी के लालेश्वर महादेव मंदिर के अधिष्ठाता स्वामी विमर्शानंद गिरि के सान्निध्य में हुई सुन्दरकांड व भक्ति संगीत संध्या में श्री गंगानगर के महादेव आर्ट ग्रुप की सुश्री प्रीत कौर, हसरत, कुलवंत, सूरज व कमल ठाकुर ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, शत्रुधन, भरत, हनुमान व वानर आदि का स्वरूप् धारण किया। 
इन कलाकारों ने ’’रामजी की निकली सवारी’’, ’’हनुमानजी बजाए चुटकी’’ आदि गीतों के साथ नृृत्य किया जाए। सुन्दरकांड व भक्ति संगीत संध्या में प्रेम सागर जोशी, मनोज रंगा, उपेन्द्र व्यास व मनोज जोशी ने विभिन्न राग व तर्जों पर राजस्थानी, हिन्दी में भक्ति गीत प्रस्तुत किए। 
सुन्दरकंाड के प्रसंगानुसार सचेतन झांकियां भी प्रस्तुत की गई। मंदिर की सचिव व पूर्व पार्षद छाया गुप्ता, सचिन गुप्ता, श्रीमती संतोष गोयल सहित अनेक श्रद्धालुओं ने आरती में भागीदारी निभाई।
चैत्र पूर्णिमा की क्रिया व आयम्बिल व उपवास आज
बीकानेर, 16 अप्रेल। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ संघ की वरिष्ठ साध्वी प्रवर्तिनी, सज्जनमणि शशि प्रभाजी म.सा. के सान्निध्य में शनिवार को चैत्र पूर्णिमा  व नवपद ओली का समापन पर 108 श्रावक-श्राविकाएं उपवास  तथा आयम्बिल की तपस्या की।
रांगड़ी चैक के सुगनजी महाराज के उपासरे में शनिवार को साध्वीश्री शशि प्रभा ने प्रवचन में कहा कि शुभ विचार व भाव से की गई पूजा, अर्चना, जप, तप सभी सार्थक होते है। व्यक्ति को हर परिस्थिति में सकारात्मक सोचना चाहिए। नकारात्मक सोच से नहीं चाहते हुए अनवांछित घटनाएं हो जाती है।
 वहीं सकारात्मक सोच से अनेक समस्याएं हल हो जाती है व बिगड़ी बात भी बन जाती है। उन्होंने चैत्र पूर्णिमा के उपवास, आयम्बिल तप करने व गुरु इकतीसा का पाठ श्रद्धा-भक्ति से करने से धर्म,अर्थ, काम व मोक्ष की प्राप्ति होती है।नाल दादाबाड़ी में गुरु इकतीसा सोमवार को साध्वीश्री शशि प्रभाजी म.सा. के सान्निध्य में सोमवार को नाल दादाबाड़ी में गुरु इक्तीसा का सामूहिक पाठ होगा।
साध्वीजी स्वयं सुबह साढ़े पांच बजे ढढ्ढों के चैक के इंद्रलोक से पैदल प्रस्थान कर नाल पहुंचेगी। नाल में सुबह छह बजे गुरु इक्तीसा का पाठ शुरू होगा। पाठ का लाभ कन्हैयालालजी, महावीरजी नाहटा व नमन नाहटा परिवार ने लिया है। पाठ में शामिल होने वाले श्रावक-श्राविकाओं के लिए बस की व्यवस्था सुबह पांच बजे पुरानी जेल रोड स्थल से की गई है।  

No comments