अतिक्रमण हटाए, सुगम और निखरता दिखेगा फड़ बाज़ार
बीकानेर के प्रमुख phad बाजार में पिछले दिनों से अतिक्रमण हटाने का सिलसिला चल रहा है। मंगलवार को सुबह कुछ दुकानों के आगे से अतिक्रमण हटाए गए। अतिक्रमण हुए स्थानों पर पिछले दिनों
लाल निशान लगा दिए गए थे।हालांकि नगण्य दुकानदारों ने बीते दिन विरोध भी प्रकट किया था। लेकिन जनता ने ही उनके विरोध को धता बता दिया। जाहिर है जनता प्रशासन की जनहित की कार्रवाई के साथ है। अब जबकि प्रशासन को जन सहयोग भी मिल रहा है और फड़ बाजार का बहुमत भी जनता की सुविधा के लिए उठाए जा रहे कदमों के साथ है, तो- निश्चित रूप से फड़ बाजार अब निखरा हुआ दिखेगा। बता दें कि पूर्व में भी बीकानेर के फड़बाजार में अनेक बार अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई हुई लेकिन फिर से दुकानों के आगे अति क्रमण होता रहा है। किंतु इस बार ठोस कार्रवाई की जा रही है। व्यापारियों द्वारा दुकानों के आगे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए निगम के दस्ते ने पीले पंजे के साथ मौके पर पहुंच कर अतिक्रमण हटाए।
बीकानेर में संभागीय आयुक्त नीरज के पवन शहर के सौंदर्यीकरण और यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।
इन्हीं प्रयासों के चलते कोटगेट से केईएम रोड तक दिन में बार बार जाम में फंसने से लोगों को होने वाली परेशानियों से अब काफी राहत मिली है। उम्मीद है अब ऐसी ही राहत फड़बाजार में मिल सकती है।









No comments