ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा जिला उपाध्यक्ष भानुप्रकाश व्यास के निधन पर पार्टी नेताओं ने जताया शोक

बीकानेर । भारतीय जनता पार्टी शहर जिला उपाध्यक्ष श्री भानुप्रकाश व्यास के गत शुक्रवार, 22 अप्रैल को हुए आकस्मिक निधन के पश्चात आज मंगलवार को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनके निवास कीकाणी व्यास चौक पहुँच कर शोक संवेदना प्रकट की ।
 केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल ने परिजनों से मुलाकात कर श्री व्यास के निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया ।
लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिड़ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया, संगठन महामंत्री श्री चंद्रशेखर आदि नेताओं ने भी श्री भानु व्यास के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है ।
जोधपुर की महापौर श्रीमती वनिता सेठ भी आज स्व. भानु व्यास के घर पहुँची और अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि भानु जी एक निष्ठावान राजनैतिक कार्यकर्ता थे जो अपनी संगठनात्मक सूझबूझ से हमेशा पार्टी को मजबूत करने की सोच लेकर आगे बढ़ते रहे।
मंगलवार को ही भारतीय जनता पार्टी शहर जिला संगठन प्रभारी श्री ओम सारस्वत, जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, रानी बाजार मण्डल अध्यक्ष नरसिंह सेवग, जस्सूसर मण्डल अध्य्क्ष मुकेश ओझा, नयाशहर मण्डल अध्यक्ष दिनेश महात्मा, 
 पुराना शहर मण्डल अध्यक्ष कमल आचार्य, लालगढ़ मण्डल अध्यक्ष विनोद करोल, जूनागढ़ मण्डल अध्यक्ष अजय खत्री , गंगाशहर मंडल अध्यक्ष जेठमल नाहटा,
गोपेश्वर मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गहलोत आदि कार्यकर्ताओं ने भी स्व. भानु व्यास के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की।

No comments