ब्रेकिंग न्यूज़

भदौरिया की खुली चुनौती राज्य सरकार के मुख्यमंत्री को

मोहम्मद जब्बार/सिटी एक्स्प्रेस न्यूज़/बीकानेर
 बीकानेर। अतिक्रमण के बहाने सड़कों पर उन गरीब लोगों को बेदखल बेवजह किया जा रहा है, जो अपने अपने ठेले आदि लेकर आते हैं और छोटी मोटी कमाई करने के बाद शाम को अपना ठेला गाड़ा आदि लेकर चले जाते हैं।
ये गहलोत सरकार उनको अतिक्रमण मानती है जबकि बड़े बड़े व्यापारी लोग जगह जगह अपनी दुकान के आगे सीमा से बाहर कब्जा किये हुए हैं वो प्रभावशाली है उनको तो खुली छूट है ।
बाकी रोजाना ठेला लगाकर कमाई करने वाले को जिला प्रसाशन कब्जा धारी मानकर उनको बेदखल कर रहा है। 
आज मंगलवार को भदौरिया ने गहलोत सरकार को एक वीडियो पर खुली चुनौती देने की हिम्मत कर कॉमरेड हेमंत किराडू का समर्थन करते हुए खुली चुनौती दी, है । 
कि अगर बेवजह इन गरीब ठेले वाले ,फुट पाथ पर अस्थाई रूप से बैठकर अपनी रोजी रोटी कमाने वाले मजदूर लोगों को नाहक ही परेशान करना समय रहते बंद नहीं किया गया
 तो मजबूर होकर भदौरिया आमरण अनशन पर बैठने के लिए भी कोई देरी नहीं करेंगे।

No comments