ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव के बीकानेर पहुंचने पर भाजपा ने किया स्वागत व अभिनन्दन

 

बीकानेर। केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव रविवार को बीकानेर के नाल हवाई अड्डा पहुंचे। जहां वे आधा घंटा रूकने के बाद अपनी अगली यात्रा के लिए रवाना हुए। बीकानेर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री यादव का बीकानेर भाजपा की ओर से स्वागत व अभिनन्दन किया गया। 

उसके बाद यादव जैसलमेर के लिए रवाना हो गए। बीकानेर पहुंचे यादव का भाजपा शहर अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य, अविनाश जोशी, मोहन सुराणा, अनिल शुक्ला, एडवोकेट अशोक प्रजापत, अरुण जैन, कौशल शर्मा आदि पदाधिकारियों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत व अभिनन्दन किया।










No comments