ट्रक-कैम्पर की जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में तीन जनों की मौत, एक गंभीर घायल
बीकानेर। ट्रक और कैम्पर की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तीन जनों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया। यह हादसा बुधवार अलसुबह लूणकरनसर क्षेत्र में हुआ।
तीन मृतकों में दो श्रीगंगानगर के घुमड़वाली निवासी व एक पांचू का है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसा लूणकरनसर कस्बे में हुआ। दोनों वाहनों में भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कैम्पर में सवार लोग बाहर आ गिरे।
जबकि ट्रक भिड़ंत के बाद पलट गया। मृतक चंदूराम बावरी जीवणदेसर व दूसरी महिला पूजा नायक जीवणदेसर की है।
वहीं एक बीकानेर के पांचू में सेरुंडा थाना क्षेत्र के राजूराम की भी मौत हो गई। श्रीगंगानगर के ही रावला मंडी निवासी राम सिंह जाट को गंभीर स्थिति में पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया है।




No comments