ब्रेकिंग न्यूज़

शिक्षा विभाग के संयुक्त कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन उठाई अपनी मांगेसब एडिटर सौरभ सैनी की रिपोर्ट

शिक्षा विभाग के संयुक्त कर्मचारी संघ राजस्थान द्वारा जिला अध्यक्ष बीकानेर सत्येंद्र बिश्नोई के नेतृत्व में शिक्षा मंत्री राजस्थान सरकार एवं मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम
 ज्ञापन सौंपा गया जिसके तहत निम्न मांगे उठाई गई उनमें से प्रमुख थी कि स्टाफिंग पैटर्न में मंत्रालयिक संवर्ग को शामिल किया जाए। 
तथा अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्यालय के पुनर्गठन से हुए अन्याय पर उचित कार्यवाही कर उन्हें संवेदना प्रदान की जावे इसको लेकर मांगे उठाई गई तथा ज्ञापन देकर सरकार तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य किया गया इस दौरान संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे । 
संभाग अध्यक्ष रविंद्र गहलोत ने बताया कि कर्मचारियों की मांग सरकार को पूर्ण करनी चाहिए क्योंकि कर्मचारी ही सरकार की नीतियों को लागू करने में अहम भूमिका निभाते हैं। 
इस दौरान आनंद कुमार साहब प्रदेश अध्यक्ष तथा संरक्षक कृष्ण चंद्र व्यास मौजूद थे। 

No comments