ब्रेकिंग न्यूज़

प्रयागराज-जयपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा का बीकानेर तक विस्तार सप्ताह में 04 दिन वाया सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूरू व सप्ताह में 03 दिन वाया सीकर-झुंझुंनू-लोहारू-सादुलपुर-चूरू संचालित होगी

तोलाराम मारू/city express news/श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।
रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु प्रयागराज-जयपुर-प्रयागराज सुपरफास्ट रेलसेवा का बीकानेर तक विस्तार किया जा रहा है। 
दिनांक 25.05.2022 को बीकानेर-जयपुर उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को श्री अर्जुनराम मेघवाल, माननीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री भारत सरकार एवं श्री राहुल कस्वां, माननीय सांसद-चूरू द्वारा बीकानेर स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। 
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04707, बीकानेर-जयपुर उद्घाटन स्पेशल (वाया चूरू-सादुलपुर-लोहारू-सीकर) रेलसेवा दिनांक 25.05.22 को बीकानेर से 09.00 बजे रवाना होकर 17.35 बजे जयपुर पहुॅचेगी।
 यह रेलसेवा मार्ग में नापासर, श्रीडूंगरगढ, राजलदेसर, रतनगढ, चूरू, सादुलपुर,लोहारू, चिडावा, झुंझुंनू, नवलगढ, सीकर व रींगस स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 
इसी प्रकार गाडी संख्या 04708, जयपुर-बीकानेर उद्घाटन स्पेशल (वाया सीकर-फतेहपुर शेखावाटी-चूूरू) रेलसेवा दिनांक 26.05.22 को जयपुर से 12.40 बजे रवाना होकर 19.55 बजे बीकानेर पहुॅचेगी।
 यह रेलसेवा मार्ग में रींगस, सीकर, फतेहपुर, शेखावाटी, चूरू, रतनगढ, राजलदेसर, श्रीडूंगरगढ व नापासर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। 
उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा में फर्स्ट एसी, सैकण्ड एसी, थर्ड एसी, थर्ड एसी इकोनॉमी, द्वितीय शयनयान, द्वितीय साधारण श्रेणी व पॉवरकार श्रेणी के डिब्बें होगे।

No comments