ब्रेकिंग न्यूज़

पवनपुरी सेक्टर 4 में योग शिविर उत्सव का आगाज*

बीकानेर।विकास कार्य समिति द्वारा पवन पुरी सेक्टर नंबर 4 में नेहरू बाल उद्यान में योग उत्सव शुरू किया गया समाजसेवी राजकुमार भाटिया ने बताया की कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पार्षद अंजना खत्री द्वारा दीप प्रज्वलित करके की गई। 
अतिथि के रुप में डॉक्टर कप्तान चारण उपस्थित रहे योग गुरु श्री सुधीर भाटिया का माला पहनाकर स्वागत किया गया। 
श्रीमती मधु भाटिया ने पार्षद अंजना खत्री को व डॉ कप्तान चारण का हजारीराम दारा ने माला पहनाकर स्वागत किया मुकेश शर्मा एवं भाटिया ने बताया कि योग प्रशिक्षक श्री सुधीर
 भाटिया बीकानेर के एकमात्र आयुष मंत्रालय द्वारा चयनित योग शिक्षक हैं जिन्होंने मोहल्ले वासियों को योग के बारे में जानकारी एवं योग के लाभ बताएं महिलाओं बुजुर्गों और बच्चों में योग के प्रति उत्साह देखा गया। 
कार्यक्रम में विजय दिरानी, दीपक मल्होत्रा, अनूप लखानी, अनिल भूटानी, रेखा कपूर आदि ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई एवं समस्त मोहल्ले वासियों का सहयोग रहा । 

No comments