आपदा प्रबंधन मंत्री सोमवार को 8 बीएलडी (पूगल) में
बीकानेर, 23 मई। आपदा प्रबंधन एवं सहायता विभाग मंत्री श्री गोविन्द राम मेघवाल सोमवार को सांय 6 बजे श्रीगंगानगर से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे 8 बीएलडी (तहसील पूगल)
पहुचेंगे तथा वहां श्रीकरणी माता मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित जागरण में भाग लेंगे।
इसके बाद रात्रि 11 बजे 8 बीएलडी से प्रस्थान कर रात्रि 12.30 बजे बीकानेर पहुंचेगे तथा रात्रि विश्राम निजी निवास पर करेंगे।
आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री मंगलवार को सांय 4.30 बजे चूरू के लिए प्रस्थान करेंगे।




No comments