ब्रेकिंग न्यूज़

आक्रामक हुई महापौर ने सरकार पर की आरोपों की बौछार, बोलीं- निलंबन से नहीं डरती

बीकानेर। नगर निगम आयुक्त द्वारा शुक्रवार को आहूत की गई साधारण सभा के बाद महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित आक्रामक मुद्रा में नजर आई।
 उन्होंने प्रेस कान्फ्रेंस में सवाल उठाया कि जब मैंने चार हजार पट्टों पर साइन ही नहीं किए तो जारी कैसे हो सकते हैं। असलियत यह है कि चार सौ पट्टे भी जारी नहीं किए गए।
 शहर के विकास के लिए संघर्ष करेंगी।उन्होंने कहा कि उन्हें लगातार काम नहीं करने दिया जा रहा है। ढाई साल में 13 आयुक्त बदल दिए हैं और अब उनकी मर्जी के बगैर साधारण सभा आहूत की गई।
जिसका गलत तरीके से कोरम पूरा बताया गया है। उन्होंने कहा कि अगर यही ढर्रा रहा तो फिर जनप्रतिनिधि की कोई भूमिका ही नहीं रहेगी। कोई महत्व नहीं रहेगा। उन्होंने साफ तौर पर सरकार पर आरोप लगाया कि उन्हें काम नहीं करने दिया जा रहा।
 उन्होंने पत्रकार वार्ता में काबीना मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला उनके भतीजे महेंद्र कल्ला का नाम लेते हुए कहा कि आयुक्त उनके कहे अनुसार काम करते हैं। 
आयुक्त का उन पर भी दबाव रहता है कि कबीना मंत्री और उनके भतीजे के कहे अनुसार काम करना होगा। निगम के कामकाज में यह दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

No comments