बैठक में सामाने आई आपसी खींचतान, निगम पार्षदों ने बैठक में किया हंगामा
27 मई। बीकानेर में नगर निगम की शुक्रवार को बुलाई गई बैठक में महापौर-आयुक्त के बीच आपसी खींचतान स्पष्ट देखने को मिली।
इस बैठक में सता पक्ष की ओर से जहां एक भी पार्षद शामिल नहीं हुआ। वहीं विपक्ष ने भी हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया।
दूसरी ओर नगर निगम के महापौर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। इन कैमरों के मुताबिक पार्षदों को बैठक में उपस्थित होना माना गया है।
दूसरी ओर बैठक में महापौर की अनुपस्थिति के बीच पार्षद नन्दलाल जावाा को सभा अध्यक्ष भी बनाया गया। पार्षदों के हंगामे के दौरान वहां पुलिस के जवान भी मौजूद रहे।
बता दें कि जब से नगर निगम में आयुक्त पोस्टेड हुए है। तब से आयुक्त व निगम के बीच विवाद चल रहा है।




No comments