ब्रेकिंग न्यूज़

श्री प्रदीप पुगलिया बने तेरापंथ युवक परिषद श्री डूंगरगढ़ के अध्यक्ष। आचार्य श्री महाश्रमण से लिया आशीर्वाद।

 
 तोलाराम मारू/city express news/श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।
श्रीडूंगरगढ़-अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार तेरापंथ युवक परिषद, श्रीडूंगरगढ़ की वार्षिक साधारण सभा रविवार 22 मई 2022 को शाम 5:00 बजे श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा भवन में आयोजित की गई । 
प्रथम चरण में सामूहिक नमस्कार महामंत्र से वार्षिक सभा की शुरुआत की गई मंगलाचरण श्री प्रदीप पुगलिया द्वारा किया गया विजय गीत का संगान श्री सुमित बरडिया द्वारा किया गया श्रावक निष्ठा पत्र का वाचन चुनाव अधिकारी श्री भंवरलाल दुगड़ द्वारा किया गया। 
उपाध्यक्ष प्रथम श्री दीपक सेठिया ने सभी का स्वागत करते हुए वार्षिक साधारण सभा आरंभ की मंत्री श्री प्रदीप पुगलिया ने सभी का स्वागत करते हुए मंत्री प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए
 सत्र 2021-22 के कार्यकाल में किए गए कार्यों का उल्लेख किया व सभी के सहयोग के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की ।
जिसके बाद वर्ष 2022-23 के अध्यक्ष पद हेतु श्री प्रदीप पुगलिया का नाम श्री भंवर लाल दूगड़ चुनाव अधिकारी ने निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की । 
प्रक्रिया पूरी होने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रदीप पुगलिया ने सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी श्री चरितार्थप्रभा जी के दर्शन कर मंगलपाठ सुनाया। 

No comments