ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा नेता डॉ सत्यप्रकाश आचार्य को भ्रात्र शोक, पार्थिव शरीर को किया पंचतत्व में विलीन ।

भाजपा नेता डॉ सत्यप्रकाश आचार्य को भ्रात्र शोक,
 पार्थिव शरीर को किया पंचतत्व में विलीन ।डॉक्टर बी डी कल्ला ने तिये की बैठक में पंहुचकर शोक संतृप्त परिवार को सांत्वना दी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, कांग्रेसी नेता मदन मेघवाल ने फोन पर जताई संवेदना।
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ सत्यप्रकाश आचार्य के सबसे छोटे भाई सुनील आचार्य के निधन कल रात्रि को हो गया था जिस का पार्थिव शरीर आज सुबह चौंखुटी स्थित आचार्य मुक्तिधाम में पंचतत्व में विलीन किया गया।
 शव यात्रा में भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट अशोक प्रजापत, गोकुल जोशी,जिला मंत्री अरुण जैन पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य कांग्रेस नेता शशि शर्मा सहित कई भाजपा और कांग्रेस एवं सामाजिक संगठनों के नेता सम्मिलित हुए
आज शाम को जस्सूसर गेट के बाहर रखी गई तीये कि बैठक में राजस्थान के शिक्षा मंत्री डॉक्टर बी डी कल्ला ने पहुंच कर शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।
 केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने और कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व आईपीएस मदन मेघवाल ने डॉ आचार्य के अनुज के निधन पर शोक व्यक्त कर सांत्वना दी।
डॉ सत्य प्रकाश आचार्य के छोटे भाई सुनील आचार्य पिछले 9 दिन से हल्दीराम मूलचंद हॉस्पिटल में हृदयाघात के करण भर्ती थे उनका कल रात्रि को 65 वर्ष की उम्र में हॉस्पिटल में निधन हो गया था। 

No comments