बीकानेर में अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के घर पर पुलिस का सघन तलाशी अभियान
बीकानेर। ब्लैकमेल कर पांच लाख रुपए की मांग के एक मामले में जयपुर पुलिस ने गुरुवार को अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के आवास पर सघन तलाशी अभियान चलाया। क्राइम ब्रांच के एसीपी चिरंजीलाल की अगुवाई में पहुंची टीम अधिवक्ता गोवर्धन सिंह को भी अपने साथा लाई थी।
तीन घंटे चले तलाशी अभियान में जयपुर टीम के साथ सीओ सिटी दीपचंद,नयाशहर थानाधिकारी गोविन्द सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान शामिल रहे। पुलिस टीम ने गोवर्धन सिंह के सर्वोदय बस्ती स्थित मकान पर तलाशी के लिये पहुंची।
यहां छानबीन के बाद पुलिस की टीम ने उनके रिश्तेदार के मकान पर भी तलाशी ली। तलाशी के समय मकान के बाहर पुलिस का खासा जाब्ता लगाया गया। घर में आने जाने पर भी पाबंदी लगा रखी थी।
अनुसंधान अधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि जयपुर के विधायक पुरी थाने मेंं एक परिवादी ने अधिवक्ता गोवर्धन सिंह के खिलाफ पिस्तौल की नोक पर पांच लाख रूपये मांगने का मामला दर्ज करवाया था।
जिसकी जांच के लिये पुलिस की स्पेशल टीम ने बीकानेर में उनके आवास व रिश्तेदार के यहां छापेमारी कर तलाशी ली।




No comments