मंत्रालयिक का संभाग स्तरीय अधिवेशन का प्रथम आयोजन कोटा संभाग में हुआ आयोजित। मंत्रालयिक कर्मचारियों ने एक स्वर में किया एकजुटता का आहवान।
28 मई, शनिवार।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र का संभाग स्तरीय अधिवेशन की शुरुआत कोटा संभाग से हुई जिसमें कोटा संभाग के कोटा बूंदी बारां झालावाड़ के समस्त विभाग के मंत्रालय कर्मचारियों ने भाग लिया।
अधिवेशन की अध्यक्षता मनोज श्रृंगी ने की ,जिसमें मुख्य अतिथि शिक्षक संघ शेखावत के संरक्षक ईश्वर सिंह शेखावत रहे, विशिष्ट अतिथि राजस्थान शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्यामसुंदर शर्मा, बीकानेर से आए स्वतंत्र महासंघ के प्रदेश महामंत्री जितेंद्र गहलोत तथा प्रदेश परामर्शक ताराचंद
सिरोही रहे, विभागीय प्रतिनिधि श्रीमान मुख्य शिक्षा अधिकारी मंगतीराम सहरिया उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने एक स्वर में संभाग के मंत्रालय कर्मचारियों को एकजुट हो रहे कर संघर्ष करने का सुझाव दिया।
स्वतंत्र महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल ने बताया कि पिछले 7 दिनों से समस्त विभागों के मंत्रालय कर्मचारियों का आमंत्रित किया गया जिसमें राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष खेमराज सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री रोहित बालोदिया तथा राजस्थान सहायक कर्मचारी संघ के जिला
अध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने उपस्थित रहकर अपना नैतिक समर्थन दिया तथा मंत्रालय कर्मचारियों को राज्य सरकार के समक्ष अपनी एकजुटता का प्रदर्शन कर संघर्ष करने का सुझाव दिया, अधिवेशन में कोटा संभाग के दीपक तिवारी, संदीप ठाडा, विकास भाटी, भारत शर्मा, ओमप्रकाश द्विवेदी, पंकज सोनी,दीपक सक्सेना,लेखराज बैरागी,देवांश गंधर्व,
गिरिराज मालव, भारत मेहरा सहित संभाग के समस्त विभागों के सैकड़ों मंत्रालय कर्मचारी उपस्थित रहे। साथ ही बीकानेर संभाग में 18.6.22 से 19.6.22 को बीकानेर एव अजमेर संभाग में अधिवेशन 9.7.22और 10.7.22 और को आयोजित होगा।




No comments