ब्रेकिंग न्यूज़

युवक के गले पर चाइनीज मांझे की धार का वार, जान बाल-बाल बची

बीकानेर। अक्षय तृतीया के बाद भी बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। चाइनीज मांझे की धार ने एक बार फिर एक युवक की गर्दन पर वार किया है। गनीमत रही युवक की जान बाल-बाल बची। 
उसको पीबीएम हॉस्पीटल पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के मुताबिक नोखा रोड स्थित शिवा बस्ती में रहने वाले सिविल डिफेंस कर्मी ब्रह्मदेव कुमावत चाइनीज मांझे की चपेट में आने के बाद जख्मी हो गया।
 लहूलुहान हालत में सडक़ पर गिर गया। राहगीरों ने उन्हें तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां ईएनटी के डॉ. गौरव गुप्ता की टीम के तीन डॉक्टरों ने उनका ऑपरेशन किया। 
चाइनीज मांझे के कारण मरीज के गर्दन के आगे का हिस्सा बुरी तरह से कट चुका है। वहीं श्वांस नली भी जख्मी हुई है। चिकित्सकों ने दो घंटे के ऑपरेशन कर मरीज की गर्दन पर तीस टांके लगाए है।

No comments