ब्रेकिंग न्यूज़

जंगल में मंगल: पूर्व मंत्री भाटी ने शुरू किया धरना, मौके पर बड़ी संख्या में किसान

बीकानेर।पूर्व सिंचाई मंत्री देवीसिंह भाटी ने मंगलवार को किसानों के लिए सद्बुद्धि यज्ञ के साथ धरना शुरू कर दिया है। भाटी ने यह धरना जग्गासर-गौड़ू गांव के बीच बरसलपुर टोल नाका केहरली गांव में सडक़ पर लगाया है। बता दें कि भाटी के इस धरने में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान मौजूद है।
ये है मुद्दाहै भारत माला सडक़ निर्माण को लेकर जमीन अवाप्ति के बाद मुआवजे की राशि को त्रस्त व परेशान काश्तकारों के लिए पूर्व मंत्री भाटी ने यह धरना शुरू किया है। बता दें कि बीकानेर में भारतमाला सडक़ निर्माण को लेकर
 अवाप्त की गई किसानों की जमीनों के बदले मुआवजे के लिए दर-दर भटक रहे पीडि़त व प्रभावित काश्तकार तो दूसरी ओर बिना जमीन अवाप्ति के भारतमाला सडक़ निर्माण मुद्दा है। 
एनएचएआई की ओर से हाल ही में अनूपगढ़ से लेकर जोधपुर जिले के बाप तक सडक़ निर्माण पूरा कर लिया गया है तथा इस मार्ग पर टोल भी वसूला जा रहा है।
इसके बीच में बीकानेर के विभिन्न तहसीलों व गांवों के किसानों की जमीन को सडक़ निर्माण के लिए उपयोग में तो ले लिया गया, किंतु श्रीकोलायत व बज्जू तहसीलों ने जमीन की अवाप्ति की कार्रवाई तक नहीं की है।
 जिसके चलते किसाानों की जमीनें भी चली गई और उनको मुआवजा नहीं मिल पा रहा है। ऐसे सैंकड़ों किसान है।

No comments