मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसे वाला की हत्या लॉरेंस बिश्नोई ने ली जिम्मेदारी
देर शाम पंजाबी गायक सिद्दू मूसे वाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई केंगेरी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक फेसबुक पोस्ट वायरल है ।
जिसमें कथित रूप से उनके किसी निजी संबंधी की हत्या में सिद्धू मुसे वाला का हाथ था व शासन द्वारा उनके ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की गई इसलिए उस बात से नाराज हो कर हत्या कर दी।जिस समय गोली चली उस समय सिद्धू अपनी निजी यात्रा पर अपने गांव जा रहे थे वह अपनी थार गाड़ी स्वयं चला रहे थे।
उसी वक्त एक काली गाड़ी में दो बदमाश सवार होकर आए और उन्होंने 30 राउंड फायरिंग की जिनमें से एक गोली सिद्दू मूसे वाला के माथे पर व अन्य गोलियां बाकी उनके शरीर पर लगी और उन्हें मौके पर ही चल बसे गौरतलब है कि कल ही पंजाब सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा में कटौती की गई थी ।
पहले उनके साथ 16 गन मैन जिसके पश्चात कल सुरक्षा में कटौती होने के बाद वह संख्या घटकर 2 रह गई और उसी के एक दिन बाद उनकी हत्या कर दी गई इसको लेकर विपक्ष मुद्दा बनाने मैं कसर नहीं छोड़ रहा है।
भारतीय जनता पार्टी के नेता मनिंदर सिंह सिरसा ने आम आदमी पार्टी की सरकार पर आरोप लगाया और कहा कि इस बदलाव ने एक युवा एवं प्रतिभाशाली गायक पंजाब से छीन लिया है ।जिस पर अभी सरकार का कोई जवाब नहीं आया है
गायक सिद्धू मुसे वाला कांग्रेस के नेता भी थे उन्होंने गत चुनाव में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की तथा मनसा वाला से चुनाव भी लड़ा और आम आदमी पार्टी के डॉक्टर विजय सिंगला ने करीब 63000 मतों से उन्हें हराया।
सिद्धू मुसे वाला से जीतने वाले डॉक्टर विजय सिंगला वही हैं जो पिछले दिनों भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्रिमंडल से सस्पेंड कर दिए गए थे।युवा गायक सिद्धू मुझसे वाला युवाओं के लिए प्रेरणा थे ऐसा लोगों का कहना है और उनकी मृत्यु से पूरे पंजाब सहित उत्तर भारत में उनके प्रशंसकों के मध्य शोक की लहर व्याप्त है।




No comments