ब्रेकिंग न्यूज़

सर्वोदय बस्ती में मुक्ता प्रसाद टंकी से गंदे पानी की हों रही सप्लाई

उमेश कुमार मोदी/city express news/बीकानेर
बीकानेर - मुस्लिम महासभा के राष्ट्रीय सचिव एन डी क़ादरी ने बताया कि शिक्षा भारती स्कूल के पीछे सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में 26.05.2022 को लगभग आठ बजे से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। 
इस क्षेत्र वासियों से जानकारी मिलने पर मुस्लिम के राष्ट्रीय सचिव एन डी क़ादरी ने देखा वास्तव में बहुत गंदे पानी की सप्लाई आ रही थी इसके कंट्रोल रूम के एईएन बाबूलाल जाखड़ साहब का कहना है हम आमजन को पीने के लिए कैसा भी हो सप्लाई तो कर रहे हैं। 
जबकि पानी कतई पीने योग्य नहीं है। मुक्ता प्रसादP जेईएन सावित्री जी का कहना है। कल किसी अन्य लाईन से इसमें मिलान एईएन साहब ने करवाया था इसके लिए एईएन साहब से बात करें ।
जबकि मौके पर किसी ने भी स्थिति देखना मुनासिब नहीं समझा । मुक्ता टंकी के एईएन साहब से भी नेको बार बात हुई लेकिन तीन से चार घंटे इंतजार करने के बाद भी कोई टीम मौके पर आकर सैंपल नहीं लिया ने ही क्षेत्र वासियों द्वारा लिया सैंपल का निरीक्षण किया। 
इससेे साबित होता है। हमारे संभागायुक्त एवं जिला कलेक्टर महोदय शहर वासियों की समस्याओं विशेष कर पीने के पानी की सप्लाई के लिए सक्रिय रहकर निर्देश देते हैं। लगता है। कुछ अधिकारी किस प्रकार निष्क्रिय है। 
और आमजन के लिए पुरी तरह लापरवाह। तीन घंटे तक कोई नहीं आया यहां तक कि मुक्ता प्रसाद जेईएन ने तो अपना फोन ही बंद कर दिया। यह है बीकानेर शहर के अधिकारियों की स्थिति इसको लेकर क्षेत्र वासियों में काफी आक्रोश है।

No comments