ब्रेकिंग न्यूज़

युथ सोशलग्राम फाउंडेशन ने कच्ची बस्ती में मनाया मातृ दिवसकेक काटकर उपहार स्वरूप महिलाओ को वितरीत की साडीया व सेंट्री नेप्किंस

बीकानेर। युथ सोशलग्राम संस्था द्वारा आज देश भर मे इनकी राज्य व जिला इकाईयो द्वारा गरीब महिलाओ के साथ मातृदिवस मनाया जा रहा है इसी कड़ी में बीकानेर इकाई द्वारा भी वैष्णो धाम के पास स्थित झुग्गियो में मदर्स डे मनाया गया।
 संस्था के सदस्यों ने महिलाओ से मदर्स डे का केक कटवाकर, उपहार स्वरूप साड़ियां, सेनेटरी नैपकिन व खाने पीने का सामान वितरित किया। 
इस अवसर पर संस्था प्रदेश अध्यक्षा प्रियंका भारद्वाज ने बताया कि उन महिलाओ के लिए भी कुछ ख़ास होना चाहिए जो कभी इन सबकी कल्पना नहीं करती।मातृदिवस तो सभी माताओं के लिए विशेष दिन होता है 
जब वह अपनी मातृत्व को इंजॉय करने के साथ साथ गर्व महसूस करती है और आज हमारे संस्था के संस्थापक योगेश चौधरी के निर्देशानुसार बीकानेर,सोनीपत,चंडीगढ़ व रेवाडी सहित देशभर में हमारी इकाईयो द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
जिसमें महिलाओ के साथ केक काट उन्हे उपहार सहित साड़िया, सेंट्री नेप्किंस और जरूरत का सामान वितरित किया जा रहा है। 
कार्यक्रम संयोजक यथार्थ भारद्वाज ने कहा कि यहां आने से वे महिलाओ के साथ समय बिताने से हमे असीम शांति मिलती है। व इन सबके आशीर्वाद व दुआएं पाकर हम अपने आपको भाग्यशाली मानते हैं। इस अवसर पर युथ सोशलग्राम संस्था के सदस्यों के द्वारा महिलाओ को तोहफे के रूप में उनके स्वास्थ्य
 को ध्यान मे रखते हुए सेंटरि नेप्किंस व जरूरत का सामान वितरित किया गया। इस अवसर पर युथ सोशलग्राम संस्था के संस्थापक व निदेशक योगेश चौधरी,अमित भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सौरभ सैनी व हरियाणा प्रदेश अध्यक्षा कोमल शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया व गरीब महिलाओं से बातचीत की।इस अवसर पर बीकानेर इकाई के सदस्य ललित, मोहन व निशा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

No comments