ब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर संगठन का विस्तार - अब होंगे कुल दस मण्डलशिवबाड़ी और मुक्ताप्रसाद मंडल का नवगठन



बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी शहर जिला बीकानेर में संगठनात्मक रूप से अब कुल दस मण्डल कार्य करेंगे। 
भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर शहर में पार्टी संरचना के विस्तार की स्वीकृति जारी करते हुए दो नवीन मण्डलों के गठन की स्वीकृति प्रदान की है। 
भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि बीकानेर में पहले पार्टी के कुल 8 मण्डल थे जिन्हें निगम के विस्तार और शहर में बूथों के विस्तार को देखते हुए अब 10 कर दिया गया है। 
सिंह ने बताया कि बीकानेर पूर्व विधानसभा में शिवबाड़ी मण्डल और पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में मुक्ताप्रसाद मण्डल के रूप में दो नए मण्डलों का गठन किया गया है।
शिवबाड़ी मण्डल के लिए एडवोकेट श्री अभय पारीक को संयोजक नियुक्त किया गया है जबकि मुक्ताप्रसाद मण्डल के लिए कपिल शर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है। 
दोनों नवनियुक्त संयोजक अपनी नियुक्ति के सात दिनों के भीतर नए मंडलो में संगठनात्मक संरचना को पूर्ण करेंगें।

No comments