ब्रेकिंग न्यूज़

अगले साल भी खेलेंगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

सब एडिटर सौरभ सैनी की रिपोर्ट
कल शाम चेन्नई सुपर किंग्स के आखिरी मैच में टॉस पर आए महेंद्र सिंह धोनी ने ने सन्यास के सवाल पर यह कहा कि मैं निश्चित रूप से अगला आईपीएल खेल लूंगा क्योंकि मैं अपना अंतिम आईपीएल चेन्नई में खेलना चाहता हूं 
यदि मैं चेन्नई में ना खेलकर संन्यास लूं तो यह चेन्नई सुपर किंग्स के सभी प्रशंसकों के लिए अन्याय पूर्ण बात होगी और ऐसा मैं नहीं कर सकता चेन्नई ने मुझे बहुत प्यार दिया है और उस प्यार के लिए मैं अपना आखिरी मैच चेन्नई शहर में ही खेलूंगा चेपॉक स्टेडियम मुझे प्रिय है।
महेंद्र सिंह धोनी भारत के विश्व विजेता कप्तान रहे हैं उन्होंने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था
आईपीएल के दूसरे सबसे सफल कप्तान के बारे में कहा जाता है कि वह कब क्या करें किसी को पता नहीं चलता दिग्गज पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी एवं विश्व के सबसे तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने कहा कि धोनी एक अलग व्यक्तित्व है। 
वह रात को 3:00 बजे भी अपने इंस्टाग्राम टि्वटर पर गाने की एक धूल लगाकर कह सकते हैं कि आज मुझे रिटायर समझा जाए ऐसा उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सन्यास लेने वक्त भी किया था 15 अगस्त 2020 को जब उन्होंने संन्यास की घोषणा की तो मैं पल दो पल का शायर हूं । 
गाने के साथ ही सलाम कर कहा कि यह शाम 7:29 के बाद मुझे रिटायर समझा जाए महेंद्र सिंह धोनी पहले से कप्तान थे जिनके नेतृत्व में भारत T20 वर्ल्ड कप जीता । कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में चेन्नई चार बार आईपीएल जीता तथा 8 बार टाइटल के फाइनलिस्ट बने
इस बार चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन आशा अनुरूप नहीं था सीजन के शुरुआत में चेन्नई ने अपनी कप्तानी रविंद्र जडेजा को दी जिनके नेतृत्व में चने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई तो पुनः महेंद्र सिंह धोनी को कप्तानी का जिम्मा मिला फिर भी देर हो चुकी थी चेन्नई प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाए और रात के मैच में राजस्थान रॉयल्स भी 5 विक्टों से मुकाबला
 जीत गया हालांकि पावर प्ले में मोइन अली ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर चेन्नई के लिए दूसरा सबसे तेज अर्ध शतक लगाया उन्होंने 19 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया था पर उसके बाद एक छोर से विकेट गिरते रहे मोइन अली के 93
 एवं महेंद्र सिंह धोनी की 26 रन की छोटी पारी की बदौलत चेन्नई 150 रनों तक पहुंची परंतु राजस्थान रॉयल्स ने यह मुकाबला आसानी से जीत लिया। 

No comments