ब्रेकिंग न्यूज़

बाल योगी का योगानंद का योग शिविर में मनाया जन्मदिन।

तोलाराम मारू/city express news/श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर।
श्री डूंगरगढ़ कस्बे की तुलसी सेवा संस्थान में चल रहे योग शिविर में योग साधक हरि प्रसाद भादू व नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया 
कि गुरूवार सुबह छोटे बाल योगी उपखंड के धीरदेसर पुरोहितान निवासी योगानंद कालवा जो बचपन से योग प्रतिभा के धनी और योग के विभिन्न आसनों में रूचि रखने वाले हैं । 
जो महज छ साल के योगानंद ने अपने क्षेत्र का नाम रोशन कर योग के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने का सराहनीय कार्य कर रहे है। योगानंद अब तक तेरह पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है। जो सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं तथा राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज कर प्रदेश के योगी भाई बहनों के लिए प्रेरणा स्रोत साबित हो रहे हैं। 
शिविर में सोमानी ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के सीनियर सेल्स मैनेजर शंकर लाल भुवाल ने बाल योगी योगानंद कालवा को उसके छ्ठे जन्मदिन पर उसकी प्रतिभा, योग के प्रति मेहनत, लगन और जज्बे को सलाम करते हुए बाल योगी के माता मंजू देवी जो उपखंड के बाना गांव में हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर योग शिक्षिका के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
 पिता योगाचार्य ओपी कालवा जो योग के क्षेत्र में पिछले बीस सालों से सेवाए देने के साथ योग शिक्षको के रोजगार हेतु लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनको हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 
शिविर में योग प्रशिक्षार्थी रामचंद्र गहलोत, किशन लाल भादू, खिंयाराम सोनी, मंजू चौधरी, प्रियंका चौधरी, पूजा, हर्षिता तथा योगिता कालवा ने अपने छोटे भाई के योग प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की ।

No comments