मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत आवेदन आमंत्रित
बीकानेर, 23 मई। मुख्यमंत्री लघु उद्योग प्रोत्साहन योजना के तहत बुनकर कार्ड धारकों के एक लाख रूपये तक के ऋण तथा हस्तशिल्पी,
दस्तकार तथा शिल्पी कार्ड धारकों के 3 लाख रुपए तक के ऋण में ब्याज का शत प्रतिशत पुनर्भरण अनुदान के रूप में किया जाएगा।
जिला उद्योग केन्द्र की महाप्रबंधक मंजू नैण गोदारा ने बताया कि बुनकर एवं हस्तशिल्पी इस योजना के माध्यम से नया काम
करने तथा अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
योजना से संबंधित अधिक जानकारी जिला उद्योग केन्द्र से प्राप्त कर सकते है।




No comments