कार-लोड बॉडी टैक्सी की जबरदस्त भिड़ंत, दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त
बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र में रविवार को कार व एक लोड बॉडी टैक्सी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए तथा सडक़ पर जाम लग गया। वाहनों को हटाने के लिए क्रेन को बुलाना पड़ गया।
यह सडक़ हादसा गंगाशहर के अग्रवाल भवन के सामने सडक़ पर हुआ। मिली जानकारी के मुताबिक कार अग्रवाल भवन के पास से गुजर रही थी।
जबकि शिव वैली की ओर से आ रही लोडबॉडी टैक्सी की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद लोड बॉडी टैक्सी डिवाइडर पर जा चढ़ी।
इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सडक़ से हटाया। उसके बाद ही यातायात सुचारू हो पाया।




No comments