अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र का प्रतिनिधि मंडल ने की खेमराज कमेटी से मुलाकात।
जयपुर/बीकानेर अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालयिक कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र की परदेश कार्यकारणी ने सोमवार को अध्यक्ष खेमराज , वेतन विसंगति निराकरण समिति वित भवन जयपुर से मुलाकात कर राजस्थान के आम मंत्रालयिक
कर्मचारियों की विभिन्न वेतन विसंगतियों दूर करने के संबंध में वार्ता कर मंत्रालयिक के 3600 ग्रेड पे सहित कनिष्ठ सहायक के एंट्री लेवल पे फिटमेंट फैक्टर 2.57 से गुणा करने पर 25300 का मूल वेतन कम कर 20800 कर दिया गया था ।
वित विभाग के आदेश दिनांक 27.2.22 में इसे बहाल करने का प्रावधान छुपा दिया गया है जिसे संशोधन के द्वारा स्पष्ट करने का प्रस्ताव संगठन द्वारा दिया गया ।
कमेटी के अध्यक्ष और इस समिति के अन्य सदस्यों ने आम मंत्रालयिक कर्मचारियों वेतन विसंगतियों पर सुनवाई हेतु इस इस संगठन के प्रतिनिधिमंडल को आमत्रित करने की यथा
शीघ्र ही तिथि समय तय करके सूचित की जाने का समिति ने आश्वासन दिया। उक्त कमेटी के समक्ष परदेश महामंत्री और जयपुर संभाग अध्यक्ष ,जयपुर जिलाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।




No comments