ब्रेकिंग न्यूज़

गोपीनाथ भवन के पास जमकर हुई पत्थरबाजी,पुलिस से भी धक्का मुक्की

Umeshkumarmodi/city express news/बीकानेर
सिटी एक्स्प्रेसन्यूज़बीकानेर। शहर में दिनों दिन अपराध बढ़ते ही जा रहे है। जिसको देखकर ऐसा लगता है कि पुलिस का भय कही न कही अब लोगों में कम होता जा रहा है। जिसकी वजह से लगातार ऐसी वारदातें हो रही है। 
जिससे दहशत का माहौल है। पिछले दो दिनों में नयाशहर थाना क्षेत्र में हुई तीन अलग अलग वारदातों ने क्षेत्रवासियों में खौफ पैदा कर दिया है। जहां रविवार रात एक युवक के साथ सरेआम बेरहमी से मारपीट की गई। 
जिसका विडियो भी वायरल हुआ। वहीं सोमवार रात एक मकान पर ताबड़तोड़ हमला किया गया। वहीं आज गोपीनाथ भवन के पास दो परिवारों में खुलकर लाठी-भाठा जंग चली।
 इस वारदात से आसपास के लोग सहम गये। बताया जा रहा है कि आमने सामने हुई पत्थरबाजी में कुछ जने चोटिल भी हुए है। तो पडौसियों के घरों पर भी पत्थर आएं। 
जब पुलिस ने हंगामा करने वालों को रोका चाहा तो उनके साथ भी धक्का मुक्की हुई। इससे पुलिस के एक अधिकारी भी सड़क पर गिर पड़े। 
करीब आधे घंटे तक चले इस घटनाक्रम में ईंटेंं,कड़ाई,फावड़े,पत्थर सहित अनेक सामान एक दूसरे पर फैंके गये। फिलहाल तीनों ही मामलों में किसी प्रकार की कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।

No comments