यात्रियों की सुविधा हेतु डिब्बों में अस्थाई बढोतरी 04 जोडी रेलसेवाओं में बढाये 04 डिब्बे
बीकानेर ।रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु 04 जोडी रेलसेवाओं में 04 डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रवक्ता के अनुसार 1. गाडी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 22.06.22 से 30.06.22 तक एवं दादर से दिनांक 23.06.22 से 01.07.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
2. गाडी संख्या 12996/12995, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से दिनांक 21.06.22 से 30.06.22 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 22.06.22 से 01.07.22 तक 01 थर्ड एसी इकॉनोमी श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
3. गाडी संख्या 14701/14702, श्रीगंगानगर-बान्द्रा टर्मिनस-श्रीगंगानगर रेलसेवा में श्रीगंगानगर से दिनांक 22.06.22 से 30.06.22 तक एवं बान्द्रा टर्मिनस से दिनांक 24.06.22 से 02.07.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।
4. गाडी संख्या 14717/14718, बीकानेर-हरिद्वार-बीकानेर त्रि-साप्ताहिक रेलसेवा में बीकानेर से दिनांक 22.06.22 से 29.06.22 तक एवं हरिद्वार से दिनांक 23.06.22 से 30.06.22 तक 01 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थाई बढोतरी की जा रही है।




No comments