ब्रेकिंग न्यूज़

प्रधानाचार्य नियमित डीपीसी 2021-22 संघर्ष समिति का धरना आज चौथे दिन भी निदेशालय,

बीकानेर। प्रधानाचार्य नियमित डीपीसी 2021-22 संघर्ष समिति का धरना आज चौथे दिन भी निदेशालय, माध्यमिक शिक्षा, राजस्थान, बीकानेर के सामने लगातार जारी रहा हैं।
 सहसंयोजक धन्नाराम के अनुसार पदोन्नति की वर्ष वार संख्या तथा व्याख्याताओं का उचित प्रतिनिधित्व रखते हुए प्रधानाचार्य नियमित डीपीसी 2021-22 अति शीघ्र करवाने हेतु निदेशक महोदय द्वारा जल्द रेसा,
 रेसला एवं संघर्ष समिति प्रतिनिधि मंडल से वार्ता प्रस्तावित है। वार्ता में प्रधानाचार्य नियमित डीपीसी 2021-22 संघर्ष समिति की जायज मांग को न माना गया तो हमारे द्वारा आमरण अनशन का कदम भी उठाया जाएगा। 
विभिन्न जिलों से आए हुए सभी महिला एवं पुरुष व्याख्याताओं ने तेज धूप एवं गर्मी को सहन करते हुए भी धरने पर डटे रहने का संकल्प दोहराया है।

No comments