देवी अहिल्या बाई होलकर की297 वी जयंती मनाई।
बीकानेर, 01जून। बघेल समाज की ओर से मगंलवार सुबह जिला कलक्टर कार्यालय के सामने कर्मचारी पार्क में देवी अहिल्या बाई होलकर की 297 वी जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर देवी अहिल्या बाई होलकर की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए समाज के लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का प्राण लिया।
इस अवसर पर एक मीटिंग का आयोजन भी किया गया, जिसमें आने वाले दिनों में पाल समाज की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।
मीटिंग को संबोधित करते हुए राजेश पाल ने बताया कि अब समय आ गया है कि पाल समाज को एक जुट होकर अपने हक के लिए लड़ना होगा, तभी समाज को न्याय मिल सकता है।
बी आर बघेल ने कहा कि हमेश राजनेतिक पार्टियों ने पाल समाज का फायदा उठाकर अपना उल्लू सीधा किया हे, लेकिन अब पाल समाज शिक्षित हो चुका है,
अब वाह किसी भी राजनेतिक पार्टियों के झांसे में नहीं आयेगा। इसके बाद एक मीटिंग का आयोजन किया गया, जिसमे पाल समाज के लोगों ने भाग लिया।




No comments