तेयुप सरदारपुरा के प्रयास से मरणोपरान्त नेत्रदान**परिषद द्वारा 45वां नेत्रदान 2 व्यक्तियों को मिल सकेगी रोशनी मानव सेवा का अनूठा प्रकल्प, नेत्रदान कराने का ले संकल्प
बीकानेर।यह उद्घघोष, तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा का मुख्य ध्येय बन चुका है।
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की शाखा परिषद तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा ने गत कई दिनों से जोधपुर संभाग में नेत्रदान के प्रति जागरूकता लाने का अभूतपूर्व कार्य किया है।
रूढिवाद से हटकर, पारिवारीकजनों को नेत्रदान की उपयोगिता को समझाकर, नेत्रदान कराने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
तेयुप द्वारा नेत्रदान के क्षेत्र में कार्य करते हुवें दिवंगत व्यक्ति के पारिवारीकजनों को समझाकर दिंवगत व्यक्ति का मरणोपरान्त शहर के विभिन्न नेत्र बैंकों की टीमों द्वारा नेत्रदान कराया जा रहा है।
आज तेयुप द्वारा मूलतः जोधपुर निवासी *स्व. श्री मती गुलाब देवी अब्बानी* के परिवारजनो को दिवंगत के मरणोपरान्त नेत्रदान के लिये तैयार किया गया।
*नेत्रदान के जोधपुर संभाग के प्रभारी कैलाश जैन ने बताया कि अनिल नाहटा ,प्रकाश जीरावला की प्रेरणा से स्व.श्री मती गुलाब देवी अब्बानी के नेत्रदान के लिए लिये अरुण अब्बानी (पुत्र) एवं समस्त परिवारजन ने अपनी सहमति दी*।
गौरतलब है तेरापंथ युवक परिषद सरदारपुरा द्वारा नेत्रदान, अंगदान, रक्तदान, SDP डोनेशन, युवाओं को आपदा प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, विहार सेवा आदि के लिये निरंतर रूप से जागरूकता ला लोगों को प्रेरित करने का कार्य किया जा रहा है।नेत्रदान के लिये संपर्क सूत्र: 9414129892,8209924807




No comments