मंत्रालयिक का संभाग स्तरीय अधिवेशन जोधपुर संभाग में हुआ आयोजित। जौधपुर, नागौर, बाड़मेर,पाली, जैसलमेर के सैंकड़ों मंत्रालयिक कर्मचारी हुए शामिल।
जोधपुर/बीकानेर। 04जून, शनिवार।अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त मंत्रालय कर्मचारी महासंघ स्वतंत्र का संभाग स्तरीय अधिवेशन जोधपुर संभाग में सम्पन्न हुआ। जिसमें जोधपुर,नागौर,पाली, बाड़मेर, जैसलमेर जिलों के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लिया।
अधिवेशन की अध्यक्षता अर्जुन विश्नोई ने की। जिसमें मुख्य अतिथि बीकानेर से आए जितेंद्र गहलोत रहे, विशिष्ट अतिथि प्रदेश परामर्शक ताराचंद सिरोही, प्रदेश संस्थापक मनीष विधानी, प्रदेश संगठन मंत्री तरूण कुमार मोदी रहे।
मंच संचालन प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल ने किया।सभी अतिथियों ने एक स्वर में संभाग के मंत्रालयिक कर्मचारियों को एकजुट रहकर संघर्ष प्रारंभ करने का सुझाव दिया।
प्रदेश प्रवक्ता सागर पांचाल ने अवगत करवाया का सरकार अपनी ही रीढ़ माने जाने वाले मंत्रालयिक कर्मचारी की मुख्य मांग पर आदेश जारी नहीं कर रही है, मुख्यमंत्री जी ने सुझाव दिया था
कि सभी संगठन एकजुट होकर संघर्ष प्रारंभ करें,इसी कोशिश में जोधपुर संभाग के समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारियों को एकजुट करने के उद्देश्य से यह अधिवेशन आयोजित किया गया है।
अधिवेशन में स्वतंत्र महासंघ के जोधपुर संभाग अध्यक्ष विक्रम सिंह राव, दिनेश कुमार सोलंकी, दल्लाराम, केवलराम, राजेश, राजुराम, जगदीश, प्रेमाराम, दिलीप सिंह,श्रवणराम सहित समस्त विभागों के मंत्रालयिक कर्मचारी उपस्थित रहे।




No comments