ब्रेकिंग न्यूज़

बीकानेर मंडल पर स्पेशल सघन टिकट चैकिंग अभियान


 
 बीकानेर मंडल पर दिनांक 16.06.22 को श्री ए.के.रैना, वरि.मंडल वाणिज्य प्रबंधक, बीकानेर ने मंडल के टिकट निरीक्षकों के 13 स्टाफ के साथ भिवानी को बेस रखते हुए
 बीकानेर-भिवानी -सिरसा- रेवाड़ी रेल खंडों पर स्टेशनो व ट्रेनों में सघन टिकट चैकिंग अभियान चलाते हुए बेटिकट यात्रियों ,बिना मास्क, गंदगी फैलाने वालों को व धूम्रपान करने वालों
 को स्टेशन परिसर में रोकने हेतु चलाए गए अभियानों में बिना टिकट यात्रा के कुल 235 मामले पकडे, जिससे अतिरिक्त किराया व पेनल्टी सहित रु. 85290 /- वसूले गए ।
बीकानेर मंडल द्वारा बेटिकट यात्रियों को हतोत्साहित करने हेतु ये अभियान लगातार जारी रहेगा।           

No comments