ब्रेकिंग न्यूज़

अब अंतिम रविवार को ये मार्केट भी रहेगा बंद ,नई कार्यकारिणी ने लिया निर्णय।

बीकानेर। बीकानेर जिला चश्मा विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। जिसमें अयूब अली को संरक्षक,सुशील करनाणी को अध्यक्ष,कैलाश को उपाध्यक्ष,रमेश गौड़ को सचिव,ललित खत्री को
उपसचिव,मनोज शर्मा को कोषाध्यक्ष, एल एन व्यास को मीडिया प्रभारी,चंदन ऊभा को संयोजक,सुमेर को सह संयोजक बनाया गया है।
इसके अलावा राज कुमार प्रजापत,प्रकाश सेठिया,साबिर अली,विजय प्रजापत,जमात अली,प्रवीण मोदी,नथूलाल भाटी,बजरंग सुथार,सिराजुदिन,अशोक कुमार पुरोहित,प्रवेश उभा कार्यकारिणी सदस्य होगें।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष अरविन्द ऊभा को श्रद्वाजंलि भी दी गई। उपस्थित सभी ने निर्णय लिया गया महीने के अंतिम रविवार को चश्मा मार्केट का अवकाश रहेगा।

No comments