ब्रेकिंग न्यूज़

गोरखधाम एक्सप्रेस रेलसेवा का कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव के शुभारंभ को सांसद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।

रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु गोरखपुर - हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस रेलसेवा का कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। 
 उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित ट्रेन संख्या 12555, गोरखपुर - हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस के दिनांक 24.06.2022 पर कलानौर कलां स्टेशन पर 08.07 बजे
 आगमन और दो मिनट के ठहराव के पश्चात 8.09 बजे रवाना होगी। वापसी में गाडी संख्या 12556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस के दिनांक 24.06.22 को कलानौर कलांा
स्टेशन पर 18.34 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान पर डॉक्टर अरविंद शर्मा, सांसद/ रोहतक ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। 
इस अवसर पर सांसद के साथ रेल अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। 

No comments