नशा राष्ट्र के लिए घातक - डॉ. सिद्धार्थ असवाल, मनोचिकित्सक
बीकानेर।26 जून 2022 अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस पर चिकित्सा प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी जिला बीकानेर द्वारा संगोष्ठी का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया गया संगोष्ठी के मुख्य अतिथि बीकानेर संभाग प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष श्री माधो राम चौधरी वह शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह थे।
कार्यक्रम के संयोजक व मुख्य वक्ता डॉक्टर सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मन की बात देश के नाम संबोधन में नशा मुक्त भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के जिला संयोजक डॉ सिद्धार्थ असवाल ने मिशन रोशनी नशा मुक्ति महाअभियान का प्रारंभ बीकानेर स्थापना दिवस से किया था ।
डॉ असवाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में बताना एवं जन जागरण अभियान को चलाना है तथा नशीली वस्तु का अवैध व्यापार को रोकना है वर्तमान में नशा विषाणु की तरह फैल रहे हैं जो आने वाले समय में भयंकर परिणाम देगा ।
छोटीकाशी कहे जाने वाले बीकानेर शहर में भी अब 10 से 12% लोग नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं
मुख्य अतिथि माधो सिंह ने बताया की विश्व की सबसे बड़ी समस्या नशा है, जो व्यक्ति और समाज और राष्ट्र की प्रगति में बाधक है।
शहर भाजपा अध्यक्ष अखिलेश प्रताप ने बताया की नशा ना करने का संकल्प ले...घर से इसकी शुरूआत करें तथा मन और वचन के माध्यम से इस पर कायम रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा माधो सिंह ने चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा के द्वारा चलाए गए मिशन रोशनी की सराहना की एवं उन्होंने बताया आज के वर्तमान युग में नशा एक अभिशाप बन गया है माननीय प्रधानमंत्री की इच्छा है कि हमारा देश नशा मुक्त बने इसके लिए जो बीकानेर भाजपा कार्य कर रही है ।
वह काबिले तारीफ है वही एडवोकेट मुकेश आचार्य ने बताया आज के युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं जिसके कारण कई परिवार बर्बाद हो रहे हैं नशे को लोग धर्म से जोड़ लेते हैं जो कि गलत है डॉक्टर सिद्धार्थ द्वारा चलाया गया मिशन रोशनी वास्तव में भटके हुए युवाओं के लिए मार्ग प्रशस्त करेगा इसके लिए मैं आपको हर सहायता देने के लिए तैयार हूं।
इस अवसर पर डॉक्टर सिद्धार्थ के साथ शैलेंद्र गुप्ता इमरान उस्ता नीतू आचार्य अरविंद जी शेखावत,माया सोनी, रीना पवार , निशा पांडे, , प्रिया राजवी, मधुरिमा सिंह मुकेश मारू विक्रम पुरोहित मुरली आचार्य शीशराम रोशन बाफना मुकेश
मारू अनिल शुक्ला श्यामसुंदर चौधरी अशोक प्रजापत देवकिशन मारू राजाराम बिश्नोई श्याम पंचारिया शारदा नायक प्रमिला गौतम स्वाति शर्मा व सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी में भाग लिया।




No comments