श्री रावसाहेब दादाराव पाटील दानवे, माननीय रेल कोयला एवं खान राज्य मंत्री भारत सरकार एवं श्री अर्जुन राम मेघवाल माननीय संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्य मंत्री, भारत सरकार अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा व बठिंडा- सिरसा स्पेशल नई रेलसेवा को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से
बीकानेर। दिनांक 08.06.22 को हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना मुख्य प्रोग्राम अनूपगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिनांक 08.06.22 को सायं 05:00 बजे आयोजित किया जा रहा है जिसमें अनेक जनप्रतिनिधि एवं सामान्य जन मौजूद रहेंगे।
उद्घाटन गाड़ी संख्या 04709 अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल दिनांक 08.06.22 को अनूपगढ़ से 17:30 बजे रवाना होकर 22:45 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
नियमित रेलसेवा दिनांक 09.06.22 से बठिंडा-अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल रेल सेवा गाड़ी संख्या 04771, बठिंडा-अनूपगढ़ स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.06.2022 से प्रतिदिन बठिंडा से 6:40 बजे रवाना होकर 11:55 बजे अनूपगढ़ पहुंचेगी
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04772, अनूपगढ़-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.06.2022 से प्रतिदिन अनूपगढ़ से 12:15 बजे रवाना होकर 17:20 बजे बठिंडा पहुंचेगी।
बठिंडा-सिरसा-बठिंडा स्पेशल नई रेलसेवा गाड़ी संख्या 04783, बठिंडा-सिरसा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 08.06.2022 से प्रतिदिन बठिंडा से 19:10 बजे रवाना होकर 21:30 बजे सिरसा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04784, सिरसा-बठिंडा स्पेशल रेलसेवा दिनांक 09.06.2022 से प्रतिदिन सिरसा से 7:50 बजे रवाना होकर 10:00 बजे बठिंडा पहुंचेगी।




No comments