योग उत्सव में मोहल्ले वासियों में जबरदस्त उत्साह
बीकानेर- विकास कार्य समिति द्वारा पवनपुरी सेक्टर नं. 4 के नेहरू बाल उद्यान में चल रहे योगउत्सव के तहत समाज सेवी राजकुमार भाटिया ने मोहल्ले वासियों को बताया योग करो निरोग रहो।
योग गुरू श्री सुधीर भाटिया बीकानेर के एकमात्र आयुष मंत्रालय द्वारा चयनित योग शिक्षक है।जिन्होंने मोहल्ले वासियों को योग के बारे में जानकारी एवं योग के लाभ बताये महिलाओं, बुजुगों व बच्चों में योग के प्रति उत्साह देखा।
वरिष्ठ नागरिक शिवजी ने बताया मैं खड़ा एवं बैठ नहीं सकता था 12 वर्ष से मैं लगातार योगा कर रहा हूँ अभी मैं बिल्कुल ठीक हूँ ।
भाटिया ने बताया योग प्रशिक्षण को चलते हुए 20 दिन हो गये हैं।अभी योग प्रशिक्षण निरन्तर चलता रहेगा।
विश्व योग दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।




No comments