ब्रेकिंग न्यूज़

एमआईटीएस जाडन में कैंपस ड्राइव का आयोजन कोर्स के बाद नौकरी पाने का सबसे अच्छा मौका होता है कैंपस प्लेसमेंट

बीकानेर।08 जून, जाडन स्थित महावीर इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में बुधवार को आनंद राठी आईटी प्राइवेट लिमिटेड, जोधपुर द्वारा कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया।
 कैंपस ड्राइव मैं इंस्टिट्यूट की इंजीनियरिंग के 2018-22 बैच के कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग ब्रांचो के कुल 30 योग्य विद्यार्थियों ने भाग लिया । 
कंपनी से आये प्रतिनिधियो ने विधार्थियों के साथ प्री-प्लेसमेंट टॉक, लिखित परीक्षा एवं व्यक्तिगत साक्षात्कार के द्वारा विधार्थियों आंकलन किया। इस अवसर पर निदेशक एमआईटीएस ने कहा कि एमआईटीस ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूयूशंस अपनी अकादमिक उत्कृष्टता के साथ निरंतर आगे बढ़ रहा है। 
एवं शिक्षा के साथ रोजगार की पहल को लिए एमआईटीएस असंख्य उपलब्धियों को दर्ज कर रहा है। इंजीनियरिंग आज सबसे अधिक मांग वाले व्यवसायों में से एक है जो की आपके कॅरियर की संभावनाओं को और बढ़ा देगा। उन्होंने विधार्थियों को प्लेसमेंट्स टिप्स देते हुए कहा की कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव स्टूडेंट्स को जॉब के साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ाता हैं।
 इसलिए बेहद जरूरी है कि आप पहले से ही खुद को तैयार कर लें। ध्यान रखें कि नौकरियां कम हैं और उसे तलाश रहे युवा बहुत ज्यादा ऐसे में जाहिर है कि आपको कंपीटिशन के इस दौर में खुद को औरों से काबिल बनाना होगा। किसी भी कंपनी में सिलेक्शन छात्र की योग्यता के आधार पर होता है, जिसमें उसकी स्किल्स का एक प्रमुख रोल होता है। 
इसलिए स्टूडेंट्स को जॉब प्रोफाइल में आपनी स्किल्स को डवलप करना होगा और साथ ही विद्यार्थियों को मार्केट के अनुरूप क्रियेटिव व मल्टीटास्किंग वर्क में फोकस करना होगा ।आप अपनें क्षेत्र के अनुसार उसमें नई-नई चीजों को खोजनें का प्रयास करना चाहिए और स्वयं ही सॉल्व करनें के स्मार्ट तरीके को खोजनें का अभ्यास करें, इस तरह से नयी जानकारी होनें से आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, 
प्लेसमेंट के समय इंटरव्यू लेनें वाले व्यक्ति पर आपका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। आनें वाले समय में विभीन्न फील्ड्स में नए प्रॉजेक्ट्स पर कार्य तीव्र गति से बढ़नें हेतु कैंपस हायरिंग की मदद ली जाएगी| अंत में कंपनी से आये प्रतिनिधि विपिन कुमार एचआर हेड, अजय शेरावत - सहायक प्रबंधक- एचआर एवं सुरेश झा - टेक लीड का धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।


No comments