अब गुरुकुलम फैशन बीकानेर सार्दुलगंज स्थित अपने नए परिसर में
बीकानेर। बीकानेर का अग्रणी ड्रेस डिजाइनिग संस्थान ‘गुरुकुलम फैशन बीकानेर एन इनिशिएटिव बाय आई एन आई एफ डी’ सार्दुलगंज स्थित नये परिसर में स्थानांतरित हो गया है।
संस्थान की निदेशक रेशु माथुर ने बताया कि छात्राओं एवं परिजनों के सहयोग को देखते हुए नये परिसर की आवश्यकता महसूस की जा रही थी।
इसको लेकर संस्थान को नये परिसर ए-138, मिलन ट्रैवल रोड, सार्दुलगंज बीकानेर में स्थानांतरित किया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्थान की ओर से 19 से 26 जून तक नये परिसर में समर कैम्प आयोजित किया जा रहा है। जिसमें प्रतिभागियों को विभिन्न गतिविधियों में विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।




No comments