ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता और स्वास्थ्य ‘मेरा शरीर, मेरा अधिकार’ पर आमुखीकरण कार्यशाला

उमेश कुमार मोदी/city express news/बीकानेर
बीकानेर। नारी शक्ति को लेकर ‘मेरा शरीर, मेरा अधिकार’ विषय को लेकर बुधवार को रविन्द्र रंगमंच पर एक दिवसीय आमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन हुआ।
कार्यशाला में जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल सहित विभागों के अधिकारियों, महिलाओं व गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यशाला में कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने कहा कि स्वास्थ्य व स्वच्छता दोनों एक दूसरे से जुड़े हुए है।
 हम और हमारे आसपास जितनी अधिक स्वच्छता रहेगी। उतने ही हम स्वास्थ्य होंगे। इसको लेकर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। 
जिसमें प्रत्येक अधिकारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित की गई है। कार्यशाला के दौरान कठपुतली शो के माध्यम से भी लोगों को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी गई।

No comments