गोरखपुर - हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस रेलसेवा का कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव
बीकानेर।रेलवे द्वारा रेल यात्रियों की सुविधा हेतु गोरखपुर - हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस रेलसेवा का कलानौर कलां स्टेशन पर ठहराव दिया जा रहा है।
उत्तर पश्चिम रेलवे के बीकानेर मंडल पर संचालित ट्रेन संख्या 12555, गोरखपुर - हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.06.2022 से कलानौर कलां स्टेशन पर 08.07 बजे आगमन एवं 08.09 बजे प्रस्थान करेगी।
इसी प्रकार गाडी संख्या 12556 हिसार-गोरखपुर गोरखधाम एक्सप्रेस दिनांक 24.06.22 से कलानौर कलां स्टेशन पर 18.34 बजे आगमन एवं 18.36 बजे प्रस्थान करेगी।




No comments